जनपद महराजगंज में नवप्रस्तावित घुघली–महराजगंज रेल लाइन के निर्माण कार्य के तहत 132 केवी ट्रांसमिशन टावर के शिफ्टिंग कार्य को लेकर 17 जनवरी 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 132 केवी उपकेंद्र बैकुंठपुर, महराजगंज पर
प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक
33 केवी आनंदनगर फीडर का शटडाउन कराया जाएगा।
⚡ इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित
11 केवी मुख्यालय फीडर
11 केवी बैंक रोड फीडर
33 केवी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल फीडर
11 केवी महुअवां फीडर
11 केवी फरेंदा रोड फीडर
11 केवी केएमसी फीडर
निर्धारित समयावधि में इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि शटडाउन अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें एवं सहयोग प्रदान करें।