जनपद महाराजगंज में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान, पत्रकार तथा सी.पी. चंद MLC के प्रतिनिधि आशीष कुमार गौतम का वाहन की टक्कर से असमय निधन हो गया
जानकारी के अनुसार, रात में अपने घर के पास अचानक एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अचानक मिली इस हृदय विदारक खबर ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। आशीष गौतम अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका और जनहित की आवाज़ बुलंद करने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख छा गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। समाज के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आशीष गौतम का यूँ अचानक चले जाना सभी को भीतर तक झकझोर गया ह