खाद्यन्न के अवैध भंडारण को लेकर मेo शिवम ट्रेडर्स भैसी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7के तहत हुआ मुकदमा दर्ज

Related posts
Read also
छापे के दौरान मिल परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं। साथ ही 1090 बोरी सरकारी क्रय में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की बोरियां भी मौके से प्राप्त हुईं। टीम द्वारा पूछताछ के दौरान मौके पर उपस्थित मिल के प्रतिनिधि उपरोक्त संग्रहण के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। उपरोक्त चावल के विश्लेषण के विश्लेषण के उपरांत पाया गया कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रयोगार्थ है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त आरोप में मे० शिवम ट्रेडर्स, भैंसी के भागीदार शिवेन्द्र वर्मा एवं शिव प्रसन्न वर्मा के विरूद्ध ई०सी० एक्ट-3/7 (आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7) में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। Ramayan Gupta ki Riport