Rn Gupta की रिपोर्ट जिले में अनधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों के संदर्भ में मिल रहे शिकायतो के दौरान डा० राजेश द्विवेदी, नोडल के द्वारा अपंजीकृत संस्थानों का जांच किया निरीक्षण के दौरान फैमिली हैल्थ केयर सेन्टर, मामी चौराहा, लेहड़ा बृजमनगंज रोड़, निरीक्षण में केंद्र को अपंजीकृत संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल सीलबन्द कर दिया गया।इसी प्रकार ग्लोबल हेल्थ केयर हास्पिटल, मामी चौराहा, लेहड़ा बृजमनगंज रोड अनधिकृत रूप से संचालित होते हुये पाया गया जिसे तत्काल स्वस्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीलबन्द कर दिया गया।
निरीक्षण में ही सेनानी क्लीनिक, धानी बाजार में चिकित्सक उपस्थित पाये गये। क्लीनिक पंजीकृत न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा केंद्र को नोटिस निर्गत कर जवाब देने का निर्देश दिया गया।
इस संदर्भ में नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जनपद में कोई भी अस्पताल/डायग्नोस्टिक सेंटर अवैध रूप से संचालित न हो और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों की जांच की जा रही और अनधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
*महराजगंज में अवैध अस्पतालों पर छापा मारी की गई जिसमें कई अस्पताल हुए सील*

