लखनऊ | 05 फरवरी 2026
राज्य ऋण संगोष्ठी 2026–27 के अवसर पर नाबार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुशीनगर जनपद के कसया स्थित केएमपीसीएल किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को पशुपालन श्रेणी में उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ एफपीओ घोषित किया गया।
यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) द्वारा संचालित एक किसान उत्पादक संगठन को प्रदान किया गया, जो दिव्यांगता समावेशी मॉडल पर कार्य कर रहा है। पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, गोरखपुर के निदेशक फादर शाजी जोसेफ, केंद्रीय टीम सदस्य अतुल चौबे सहित किसान उत्पादक संगठन से जुड़े अनेक किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक फादर शाजी जोसेफ ने कहा कि
“इस तरह के राज्य स्तरीय पुरस्कार से किसानों का मनोबल बढ़ता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने घरों पर पशुपालन को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे स्थायी कृषि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।”
उन्होंने बताया कि यह सम्मान न केवल संस्था के लिए बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के किसानों के लिए गर्व का विषय ह




