भैसासूर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों को दी बड़ी चेतावनी और सलाह फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी बनवाने की अपील, गेहूं की फसल को आग से बचाने के निर्देश
महराजगंज जनपद के ग्राम पंचायत पडरी उर्फ मीरगंज स्थित प्राचीन भैसासूर मंदिर परिसर में आयोजित श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसानों के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री को अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ इसी के माध्यम से दिया जाएगा। सरकार “एक किसान, एक दस्तावेज” की दिशा में तेजी से काम कर रही है, इसलिए सभी किसान जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री कराएं।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।
इसके साथ ही उन्होंने फैमिली आईडी को भी जरूरी दस्तावेज बताते हुए हर परिवार से इसे बनवाने का आग्रह किया।
फसल को लेकर अलर्ट:
मौसम में बदलाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने गेहूं की तैयार फसल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समय खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए किसान सतर्क रहें।
✔️ खेतों के आसपास पानी और बालू की व्यवस्था रखें
✔️ मड़ाई तभी करें जब आसपास के खेतों की फसल कट चुकी हो
✔️ किसी भी लापरवाही से बड़ी क्षति हो सकती है
निष्कर्ष:
जिलाधिकारी ने जहां धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर आस्था को सम्मान दिया, वहीं किसानों को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं और फसल सुरक्षा पर महत्वपूर्ण संदेश भी दी