राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के तहत सृजन आई हाॅस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 350 लोगों का नेत्र परीक्षण

Related posts
Read also
नेतृत्व में उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 350 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं दी गयी। शिविर में कुल 160 मोतियाबिंद के मरीज मिले। इन सभी मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन सृजन आई हॉस्पिटल महाराजगंज में निःशुल्क होगा।
सृजन आई हाॅस्पिटल के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि नेत्र शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज डॉ एस०के०शुक्ला एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद के निर्देश के क्रम में “राष्ट्रीय जीवन ज्योति अभियान” के तहत आयोजित किया गया। शिविर में डॉ अतुल मणि त्रिपाठी, डॉ अमित सिंह, डॉ जितेंद्र साहनी, डॉ प्रिंस निषाद द्वारा नेत्र रोगियों की जांच किया गया।