मिठौरा ब्लॉक के सोनवल ग्राम सभा में बड़ा घोटाला! आवास चयन में अपात्र लाभार्थियों का खुलासा, जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य गुस्साए ग्रामीणों—पुरुष व महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आवास चयन में अपात्र लाभार्थियों का खुलासा, जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य
गुस्साए ग्रामीणों—पुरुष व महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोनवल में बड़ा घोटाला! अपात्रों को आवास, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
ग्रामीणों और महिलाओं ने जिलाधिकारी महराजगंज को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा सोनवल में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी सदर को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में भारी अनियमितताएं हुई हैं। जांच के दौरान कई अपात्र लोगों को लाभार्थी पाया गया, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
यही नहीं, स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) के गठन में भी चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। आरोप है कि मृत व्यक्ति के नाम तक को सूची में शामिल कर परिजनों को अनुचित लाभ देने की कोशिश की गई। इस मामले में जांच के बाद एसडीएम द्वारा प्रस्ताव निरस्त भी किया गया था, लेकिन बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए उसे दोबारा पारित कर दिया गया।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम सचिव और प्रधान को कई बार नोटिस जारी किए गए, फिर भी अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जनता का फूटा गुस्सा
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और अवैध रूप से दिए गए लाभ की वसूली नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मुख्य मांगें: दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई