नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की धर्मपत्नी का असमय निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महराजगंज। नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की धर्मपत्नी का असमय निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कम उम्र में इस संसार से विदा लेना न केवल मद्धेशिया परिवार के लिए, बल्कि पूरे नौतनवा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। स्वभाव से सरल, स्नेही और ममतामयी व्यक्तित्व के अचानक चले जाने से लोग गहरे सदमे में हैं।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।


