नियम विरूद्ध नीली बत्ती लगाकर पूर्व में तैनात पकड़ी के रेंज वन अधिकारी अनुराग आनंद डीएफओ कार्यालय महाराजगंज पहुंचे

Related posts
Read also
महराजगंज के सोहगी बरवां वन्यजीव प्रभाग में एक बार फिर से पूर्व में तैनात रहे रेंजर अनुराग आनंद के कारनामे चर्चा का विषय बने हुए हैं। शुक्रवार को अनुराग आनंद, जो वर्तमान में अम्बेडकर नगर जिले के टांडा रेंज में तैनात हैं, जो (UP 60 BC 8516) के साथ सोहगी बरवां वन्यजीव प्रभाग के कार्यालय पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि इस बोलेरो पर नीली बत्ती लगी हुई थी, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है।जबकि जो गाड़ियों का संचालन किया जाता हैं वो कामर्शियल होनी चाहिए या सरकारी गाड़ी होनी चाहिए अगर किसी फर्म से गाड़ियों का अनुबंध किया जाता है तो उस गाड़ियों के नम्बर प्लेट पीली होनी चाहिए लेकिन इस गाड़ी पर सफेद रंग की नंबर प्लेट है
पूर्व में अनुराग आनंद पर सोहगी बरवां प्रभाग में तैनाती के दौरान अवैध कटान और सरकारी धन के फर्जी उपयोग के कई आरोप लगे थे। पकड़ी रेंज में उनकी तैनाती के दौरान इन आरोपों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
नीली बत्ती का यह दुरुपयोग और पुराने आरोपों ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता इस मामले में प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।