भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ मजार के समीप सड़क पर हुई मामूली बाइक टक्कर एक गंभीर आपराधिक घटना में तब्दील हो गई। दिनदहाड़े दबंगों द्वारा एक महिला और उसके पुत्र के साथ की गई मारपीट से इलाके में सनसनी फैल गई है।
नगर पालिका महाराजगंज के वार्ड संख्या 18, सिविल लाइंस की निवासी ममता विश्वकर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 4 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे, वह अपने पुत्र हिमांशु के साथ निजी कार्य से गोरखपुर जा रही थीं। इसी दौरान बलुआ मजार के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई।
पीड़िता के अनुसार, विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने के उद्देश्य से जैसे ही उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सामने वाले से बातचीत करनी चाही, तभी वहां मौजूद आफताब आलम उर्फ बबलू, जैस, सरफराज, वन्ने (पान विक्रेता), सोनू समेत अन्य लोगों ने उन्हें और उनके पुत्र को घेर लिया और अचानक लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से हमला कर दिया।
इस हमले में मां और पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़िता ने भिटौली थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
दिनदहाड़े महिला और बच्चे पर हुए इस कायराना हमले ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार अब पुलिस की कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।
इस संबंध में अतिरिक्त प्रभार निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए