नौतनवा महराजगंज सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा तहसील अंतर्गत ग्राम विषखोप से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर कथित रूप से पैसे लेकर नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में ग्राम निवासी वृजविहारी पुत्र बच्चू सिंह ने लिखित शिकायत के माध्यम से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।





