परतावल नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 स्वतन्त्रता सेनानी नगर के नौरंगा टोला में में बन रहे नाला को लेकर किसानो में भारी आक्रोश महराजगंज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 स्वतन्त्रता सेनानी नगर के नौरंगा टोला में निजी खेत में मनमानी तरीके से बिना पैमाइश कराए ही नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है खेत मलिक सनी राजभर के बार बार विरोध करने के बावजूद जबरदस्ती किया जा रहा है नाला का निर्माण। यह नाला निर्माण कार्य कस्बा से होते हुए नौरंगा टोला तक निर्माण कार्य शुरू है नाले के बीचों बीच बिजली का खंभा खड़ा है
| वही वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर निवासी पीड़ित किसान सनी राजभर का खेत है, पंपिंग सेट से सिंचाई करने के लिए बोरिंग खेत के अन्दर कराया गया था जिसे नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी द्वारा तोड़ दिया गया है बार बार विरोध करने के बाद भी जबरदस्ती मनमानी तरीके से नाली निर्माण में लगे ठेकेदार के प्रतिनिधि अरविन्द चौधरी ने दबंगई करते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा और
जबरदस्ती करते हुए खेत में लगे धान के फसल को जेसीबी से उखाड़ कर फेकवा दिया गय | तथा बिना किसी किसानों से विचार विमर्श किए ही इस नाले निर्माण कार्य कराने को लेकर जनता में काफी रोष व्याप्त है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया और नुकसान हुए फसल की मुवावजे की मांग किया है |जमीन के मालिक किसान सनी राजभर ने बताये है वह कि लगातार लगभग कई दिनों से चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया को मोबाइल द्वारा सूचना दिया था लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए और इस संदर्भ में हमारे टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से बात करने के संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा इस संदर्भ में वार्ड के सभासद प्रतिनिधी कृष्णा महाजन ने बोले कि किसी के खेत में नाली निर्माण कार्य नही होगा, मौके की जांच करने के उपरान्त ही निर्माण कार्य किया जायेगा।इस दौरान सन्नी राजभर, राजू साहनी, ललिता देवी, कविता देवी, किशन, भविष्य राजभर आदि विरोध प्रदर्शन में शामिल थे भारत न्यूज़ नेशन टीम


| 