महराजगंज। भारत न्यूज नेशन/आर एन गुप्ता
ग्राम सभा मुडिला चौधरी में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की स्थापना को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत मुडिला चौधरी स्थित काली मंदिर से हुई, जो महदेईया शिव मंदिर, महदेईया ठाकुर जी मंदिर, बांसपार राधा-कृष्ण मंदिर, धर्मपुर राम मंदिर, भिटौली कामता दुर्गा मंदिर और भैंसी हनुमान मंदिर होते हुए मुडिला चौधरी स्थित विष्णु मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते नजर आए। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की मंदिर में विधिवत स्थापना की जाएगी। और शनिवार को भंडारे का कार्यक्रम किया जाएगा
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान अजीत कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, विशेष योगदान शिवचंद गुप्ता, अजय कुमार गौड, राममिलन गुप्ता, ब्रह्मानंद पांडे, वेंकटेश्वर पांडे दयानंद दिलीप नर्सिंग हंसराज छेदी चौधरी श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह पूरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत वासियो के सहयोग से हुआ