ग्राम सभा राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना हेतु कलश यात्रा जिसमे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पटेल के साथ ग्राम सभा के सभी लोगों ने कलश यात्रा में शामिल हुए

Related posts
Read also
गांव में निकली इस कलश यात्रा में ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि अजय कुमार पटेल और क्षेत्रीय गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं धार्मिक गीतों और भजनों के साथ आगे बढ़ रही थीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थापना स्थल तक पहुंची।
इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और हर तरफ मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजन गांव की एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं