चन्द्रिका शर्मा फूला देवी स्मृति सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।

Related posts
Read also
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ भरत ठाकुर, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि श्रीवास्तव,एवं सृजन आई हॉस्पिटल महराजगंज के नेत्र सर्जन डॉ० बी०एन० वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम द्वारा शिविर में आए हुए 200 रोगियों का परीक्षण करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई।
तथा 25 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए। सृजन आई हॉस्पिटल के प्रबन्धक दीपक कुमार ने बताया की शिविर में चिन्हित किए गए सभी मोतियाबिंद के मरीजों का चरणबद्ध तरीके से सृजन आई हॉस्पिटल महाराजगंज में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चिकित्सीय टीम में डॉ आराधना श्रीवास्तव , डॉ सबा परवीन, वरिष्ठ नेत्र परीक्षक उजाला मोदनवाल, अमृता वर्मा , दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, इत्यादि लोगों के सहयोग से निःशुल्क शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शिविर का सफल आयोजन श्री चन्द्रिका शर्मा फूला देवी स्मृति सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रो॰ अमरनाथ शर्मा ने सेवा भाव से किया। इस मौके पर डॉ के॰के० शुक्ला लेक्चरर जीएसवीएस इण्टर कॉलेज महाराजगंज की गरिमामई उपस्थित में शिविर संपन्न हुआ।