नहर में व्यक्ति की डूबने की आशंका, परिजनों के साथ ढूंढ रही प्रशासन व पुलिस की टीम

Related posts
Read also
अगल-बगल के व्यक्तियों द्वारा बताया गया की युवक को रात मे वहीं पर शराब पीते देखा गया था, तभी से यह बाइक खड़ी है | गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर
युवक की तलाश की मांग की है |लापता रणजीत सिंह के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी, हाल ही में अपने बेटी पूजा की शादी तय कर दिया था, बिटिया के शादी के पहले ही परिवार में गमगीन माहौल बना गया, अपने घर से व्रत करने के लिए दही लेने परतावल गए थे पर नही लौटे इससे घर में पूरा परिवार सदमे है | नहर के अगल बगल लोगों की भारी मात्रा मे भीड़ जुट गई और लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा बनी हुईं है |एसडीआरएफ की टीम नारायणी शाखा बड़ी नहर में लापता रणजीत सिंह की खोजबीन करना शुरू कर दिया है |घटना स्थल पर नायब तहसीलदार रामआशीष गुप्ता, हल्का लेखपाल रूद्र प्रताप, राकेश कुमार राव | एसडीआरएफ टीम प्रभारी अंशुमान दीपक ने बताया कि ढूंढने हर संभव कोशिश किया जायेगा |थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिली है गुमसुदगी दर्ज कर लिया गया है लापता व्यक्ति को नहर में एसडीआरएफ टीम और लोकल गोताखोरो द्वारा ढूंढा जा रहा है परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल के साथ उपनिरिक्षक ओम प्रकाश यादव, मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे | शिवरतन सहानी की रिपोर्ट