आपको बताते चल अभी ताजा मामला ग्राम सभा भुवनी विकासखंड घुघुली सदर तहसील महाराजगंज का है जहां पर एक नया मामला प्रकाश में आया है की भुवनी ग्राम सभा के एएनएम सेंटर पर। 30 /3 2024 को एक बिल
जो एएनएम केंद्र पर आरो के नाम पर 41239 का भुगतान कासमी इंटरप्राइजेज पकड़ी बिशनपुर विकासखंड घुघली महाराजगंज को किया गया है जबकि मजे की बात यह है कि की ग्राम सभा में आपूर्ति करने वाले फर्मो में वह अपने जीएसटी में एड करवाकर एक ही फर्म से कंप्यूटर से लेकर हार्डवेयर एवं हैंड पंप रिबोर से लेकर लेबर ईंट पत्थर कीटनाशक दवाओं आदि का सामानों की आपूर्ति करते हैं ऐसे में ऐसा सवाल उठता है क्या एक इंटरप्राइजेज पर ही समान मिल जायेगा यह सोचने और मनन करने वाली बात है इस संदर्भ में इस फर्म के मालिक को कई बार फोन किया गया पर इनका फोन नहीं उठा। तथा एएनएम केंद्र पर लगे ताले का दो चाबी है एक चाबी ग्राम प्रधान ले रखे है तो दूसरा चाबी एएनएम के पास है इस बाबत में एएनएम ने प्रधान से पूछा कि बीते कल शाम और सुबह को किसने एएनएमकेन्द्र खोला है तो बोले कि हमने ही खोला है स्कूल में कुछ पाइप लगवाना है जबकि उसे एएनएम सेंटर में कोई पाइप नही रखा गया है और इसी ग्राम सभा के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय द्वारा इस ग्राम सभा के कराए गए कार्यों की आईजीआरएस के शिकायत माध्यम से किए है और जन सूचना के माध्यम से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगे है
इसी को मद्दे नजर देखते हुए यहां के ज़िम्मेदारो के हाथ पाव फूल गए हैं जिससे हो सकता है रात के अंधेरे में या कभी भी उस एएनएम सेंटर पर आरो लगाने की फिराक में हैं जिससे यह लगे कि यहां पर आरो लगा हुआ है जिससे संदेह में आने वाले बिल भुगतान का मामला ठंडा हो जाए और इस सेंटर ताला बदले जाने को लेकर एएनएम ने चौकी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र
दिया गया है कि ताला क्यों क्यों किसने बदल दिया है वो भी बिना मेरी जानकारी के इस एनएम सेंटर का ताला कैसे किसने बदला ।इस संदर्भ में सीएससी अधीक्षक घुघली से बात किया तो उन्होंने बताया कि अगर किसी भी प्रधान द्वारा एनम का सेंटर का ताला का चाबी अपने पास नहीं रखा जाना चाहिए । इस प्रकरण में एएनएम भुवनी ने एक प्रार्थना पत्र घुघली चौकी पर दिया गया है की बिना बताए ही इस ताले को कौन कैसे बदल दिया गया और इसकी जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए जायेगी इसी एएनएम सेंटर के एएनएम द्वारा एक वीडियो वायरल भी हो रहा है जिसमें यह बताया गया है कि इस एएनएम सेंटर पर कोई भी आरो नहीं लगा है विडियो देखने के लिए लिंक को सेलेक्ट करें उसके बाद ओपेन करे https://youtu.be/cp5O_f8vcz0?si=p0WTarVBNDpA_ozr। ऐसे में सवाल उठता है कि प्रधान और सेक्रेटरी चंद्रशेखर द्वारा इस बाबत में पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं और इस बिल के संबंधित जानकारी के मांगे जाने पर ग्राम सचिव चंद्रशेखर ने ये बोला कि मैं फोन पर किसी को कुछ नहीं बताऊंगा सामने आने पर ही बताऊंगा और अगर ऐसे में अगर इस केंद्र पर आरो लगा होता तो लोगों द्वारा और एएनएम द्वारा आज तक नहीं देखा ही नहीं है अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि यहां बिना आरो लगे भुगतान का मामला प्रतीत हो रहा है अब अब देखना है कि इस मामले में वीडियो घुघुली क्या कार्रवाई करते हैं तथा बिना आरो लगाए भुगतान के प्रकरण में लीपा पोती की जाती है या फिर इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाती है यह अब आने वाला वक्त के में ही पता चलेगा। रामायण गुप्ता की रिपोर्ट



इसी को मद्दे नजर देखते हुए यहां के ज़िम्मेदारो के हाथ पाव फूल गए हैं जिससे हो सकता है रात के अंधेरे में या कभी भी उस एएनएम सेंटर पर आरो लगाने की फिराक में हैं जिससे यह लगे कि यहां पर आरो लगा हुआ है जिससे संदेह में आने वाले बिल भुगतान का मामला ठंडा हो जाए और इस सेंटर ताला बदले जाने को लेकर एएनएम ने चौकी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र
दिया गया है कि ताला क्यों क्यों किसने बदल दिया है वो भी बिना मेरी जानकारी के इस एनएम सेंटर का ताला कैसे किसने बदला ।इस संदर्भ में सीएससी अधीक्षक घुघली से बात किया तो उन्होंने बताया कि अगर किसी भी प्रधान द्वारा एनम का सेंटर का ताला का चाबी अपने पास नहीं रखा जाना चाहिए । इस प्रकरण में एएनएम भुवनी ने एक प्रार्थना पत्र घुघली चौकी पर दिया गया है की बिना बताए ही इस ताले को कौन कैसे बदल दिया गया और इसकी जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए जायेगी इसी एएनएम सेंटर के एएनएम द्वारा एक वीडियो वायरल भी हो रहा है जिसमें यह बताया गया है कि इस एएनएम सेंटर पर कोई भी आरो नहीं लगा है