- Rn Gupta ki रिपोर्ट। आज संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए “सिंगल यूज प्लास्टिक” के अलग-अलग,अमीर गरीब के भेदभाव का प्रतिबंध को समाप्त करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया है
सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद किया जाए, केवल छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशान ना किया जाए, बड़े-बड़े उद्योगपतियों और पूजीपति द्वारा निर्मित सिंगल यूज प्लास्टिक पैकिंग को भी बंद किया जाए, तभी तो छोटे-छोटे व्यापारियों के पास प्लास्टिक कैरी बैग मिलेगा ही नही।
ज्ञापन देने के समय राजेंद्र वर्मा कृष्णा कसौधन अवधेश वर्मा. श्रवण कुमार वर्मा, बृजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, श्री राम मिलन चौरसिया, अजय अग्रहरि, विजय अग्रहरी, अयोध्या जैसवाल आदि लोग मौजूद रहे।



