आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार के खेल मैदान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा के द्वारा बड़े ही धूम-धाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में सबसे पहले भारत स्काउट महात्मा गांधी दल के बच्चों द्वारा घोष दल के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया तत्पश्चात स्वागत के क्रम में बी 0 ई 0 ओ 0 पनियरा को नागेन्द्र प्रधानाध्यापक द्वारा बैज व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल द्वारा कैप लगाकर किया गया। इसी क्रम में सभी प्रतिभाग कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को बैज लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बी ई ओ द्वारा खेल ध्वज फहरा कर खेल का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में संकुल जड़ार के कुल 15 विद्यालयों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 500 छात्रों ने खेल मैदान का फेरा लगाया। इसके तुरन्त बाद प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक / बालिका संवर्ग को खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में लकी P S मुड़िला चौधरी प्रथम , प्रियांशु P जड़ार द्वितीय व श्याम सुंदर P S सोहरौना तिवारी तृतीय कुमारी कृति , रामपुर खुर्द साक्षी कम्मोजिट विद्यालय सोहरौना तिवारी , निशा प्राथमिक जड़ार ने अपना स्थान पक्का किया। इसी क्रम में 100 मीटर दौड़ में क्रमशः बालक / बालिका उमेश यादव ,सचिन ,कुनाल , कुमारी गरिमा , सरोजनी , सोनम ने अपना स्थान पक्का किया तथा इस अवसर ग्रामीण के साथ अन्य विद्यालयों से आये हुए शिक्षक मौजूद रहे। यह खेल प्रतियोगिता कल दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा । अजय पटेल की रिपोर्ट