महराजगंज भिटौली किशोरी देवी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व भवन चौबे जी का द्वितीय पूर्ण तिथि पर शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय ने स्वर्गीय भवन चौबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सोनू पांडेय,दसरथ, बृजेश, तरन्नूम ,सुधा , अर्चना उपाध्याय ,सहित तमाम गणमान्य लोग एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुस्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय भवन चौबे का पूरा जीवन शिक्षा को आगे बढ़ाने में समर्पित रहा। उनका त्याग और योगदान हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम के अतिथि सोनू पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय भवन चौबे महान पुरुष थे, जिन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसे लोग हमेशा याद रहते हैं। आज इस विद्यालय से अनेकों छात्राएं अपने भविष्य को प्रकाशवान कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ा रही हैं। यही उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। RN Gupta ki रिपोर्ट