पनियरा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नरकटहा में सोमवार को कुछ अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय गेट पर प्रांगण के अंदर और बाहर शिक्षकों को रोककर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय समय में हुई इस हरकत से शिक्षक व छात्र-छात्राएं दहशत में आ गए। अभिभावकों ने भी घटना पर नाराज़गी जताई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाहैं।
इस संबंध में एसडीआई शिव प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने भी मांग की है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।