नगर स्थित आर के सनशाइन एकेडमी, महराजगंज में हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल का चुनाव कराया गया जिसमें हेड ब्वाय वर्ग में आदित्य का चुनाव चिन्ह माउंटेन, अनुराग शर्मा का चुनाव चिन्ह लैंप, आदर्श का चुनाव चिन्ह माइक तथा सलमान अंसारी का चुनाव चिन्ह ईगल रहा। हेड गर्ल में नैंसी शर्मा का चुनाव चिन्ह लैडर, करिश्मा का स्टार, ईफा सैम्स का चुनाव चिन्ह पीकॉक तथा लक्ष्मी का चुनाव चिन्ह पेन रहा। सभी अभ्यर्थियों ने विगत एक सप्ताह से स्कूल में जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया। तत्पश्चात बीते मंगलवार को मुख्य अतिथि साधु शरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज बेलवा काजी के संस्थापक विमल कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शांति शरण मिश्र जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज तथा हेमलता पटेल विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता एवं ब्लाक प्रमुख सदर श्रीमती सोनी कश्यप की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विमल कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शांति शरण मिश्र के आगमन पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि की आज्ञा से किया गया। उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि विमल कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शांति शरण मिश्र एवं हेमलता पटेल को बुके देकर सम्मानित किया गया।उसके बाद बच्चों ने वोटिंग शुरू किया। वोटिंग के पश्चात मतगणना प्रारंभ हुआ मतगणना में सलमान अंसारी को 300 मतों के साथ हेड ब्वाय एवं ईफा सैम्स को 312 मतों के साथ हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किया गया। पूरे विद्यालय का मतदान प्रतिशत 77.82 रहा।
इसके बाद हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया एवं उनके जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया गया। तत्पश्चात हेड मॉनिटर, वॉइस मॉनिटर तथा लैंग्वेज मॉनिटर का क्रमशः प्लेवे से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों में चुनकर बैज लगाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद विद्यालय द्वारा वॉलिंटियर का चयन करके उनको भी बैज लगाकर उनके कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारियों को सौंपा गया। हाउस कैप्टन एवं हाउस वाइस कैप्टन का भी चयन करके उनको बैज लगाकर सम्मानित किया गया उसके बाद स्कूल कैप्टन का भी चयन करके उनको बैज लगाकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात अंत में स्कूल कैप्टन एवं स्कूल वाइस कैप्टन का चयन करके उनको बैज लगाकर सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बच्चों से बताया कि हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल का जो चुनाव किया गया है वह लोकतंत्र के सभी नियमों का पालन करते हुए किया गया है। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता जीलाल से एक आग्रह करते हुए कहा कि अगले साल एक विज्ञान क्रियाकलाप के लिए भी चुनाव कराया जाए जिसमें बच्चों में विज्ञान के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुचि हो एवं प्रत्येक एक्टिविटी में बच्चे भाग ले सकें। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों से बताया कि महराजगंज की धरती मेधा से खाली नहीं है यहां के ही मेधावी छात्र इसरो में एवं अन्य रक्षा क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किए हैं। उन्होंने बच्चों के समक्ष विज्ञान के कई उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि महराजगंज की धरती के लाल ही हिंदुस्तान के चारों कोनों में अपना परचम लहराया है। उन्होंने चयनित हेड ब्वाय, हेड गर्ल तथा सभी मॉनिटरों, वॉइस मॉनिटरों कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को शुभकामना एवं बधाई भी दिए।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शांति शरण मिश्र ने बच्चों से बताया कि चुनाव लोकतंत्र के सभी नियमों को ध्यान में रखकर कराया गया। उन्होंने बच्चों से बताया कि हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल का सबसे मुख्य काम है विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना तथा अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का सच्ची निष्ठा एवं मन से निर्वहन करना। इसी के साथ उन्होंने भी विद्यालय के चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती हेमलता पटेल ने भी सभी चयनित हेड ब्वाय, हेड गर्ल एवं मॉनिटर, लैंग्वेज मॉनिटर ,वॉइस मॉनिटरों के प्रति शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कीं । विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता जी ने बच्चों से बताया कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ बच्चों ने हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल का चुनाव किया है उस पर खरे उतरते हुए अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उ