वृछ हमारे जीवन को ऑक्सीजन देने का एक मात्र मुख्य स्रोत है जीवन जीने के लिऐ हर एक इंसान को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है कहते है ना एक वृछ सौ पुत्र के समान होता है मानव के जीवन में वायु एक मुख्य अंग है जो इसके बिना हम लोग एक पल भी नही जी सकते है आज आए दिन पेड़ों की कटान हो रही है जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हों रही है और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं अगर मनुष्य ये विचार करे कि हम एक पेड़ काटेंगे तो दस पेड़ लगायेंगे अगर ये मनुष्य की नियति हो जाए तो बड़ती गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी इस लिए लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए तभी तो समय समय पर मानसून आना चालू हो जाएगा और ज्यादा पेड़ पौधे होने से हमे शुद्ध वातावरण भी मिलना शुरू हो जाएगा पेड़ पौधे की कटान को रोकने के लिए हर एक को यह मुहिम चलानी चाहिए कि एक पेड़ काटे तो दस पेड़ लगायें इसी को ध्यान में लेकर ग्राम अगया सदर ब्लॉक महराजगंज के सभी ग्रामवासियों ने एक बरगद के पेड़ को बचाने का कार्य किए है जो कभी भी गिर सकता था उस बरगद पेड़ के नीचे गर्मी के मौसम में काफी लोग छाया का आनंद लेते रहते हैं अगया ग्राम के लोगों ने आज बहुत ही सराहनीय व नेक कार्य किया है जिसमे मुख्य भूमिका के रुप में अम्बिका मार्बल के प्रो. रंगीलाल साहनी, के अलावा उमेश चन्द, शिवरतन साहनी, प्रहलाद, रामअचल, सहदेव,मुकेश, दयानंद व अन्य लोग भी मौजुद रहे| सोनू पांडेय की रिपोर्ट