बताते चलें जनपद महराजगंज के विकास खंड निचलौल केपकड़ी भरत खंड के
ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वक्ष भारत मिशन के तहत हर ग्राम सभा में खुले में शौच को रोकने के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है और गांवों में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से हर ग्रामसभाओं में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है उन्हीं स्वयं सहायता समूहों में से चयनित समूह को ग्राम पंचायत के सार्वजनिक शौचालय को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपा गया है यह और उसके एवज में समूह को धनराशि आवंटित किया जाता है इस धनराशि को सम्बंधित ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी गमन करने के फिराक में रहते हैं।
ताज़ा मामला निचलौल ब्लाक के पकड़ी भारत खंड का है जहां ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से कल्यानी स्वयं सहायता समूह पकड़ी भारत खंड की धनराशि को आस्था स्वयं सहायता समूह पकड़ी भारत खंड को दिनांक 11-09-2024 को भेज दिया गया है जबकि पकड़ी भारत खंड के शौचालय की जिम्मेदारी कल्यानी स्वयं सहायता समूह को दिया गया है और कल्यानी स्वयं सहायता समूह द्वारा जिलेबी देवी को शौचालय की जिम्मेदारी दिया गया है और उनके द्वारा ही शौचालय की सभी जिम्मेदारी निभाई जा रही है इस संदर्भ में जब जिलेबा देवी से बात किया गया तो उन्होंने ने बताया कि दस महिनों से उनका मजदूरी नहीं मिलता है शौचालय का मोटर आदि सब खराब है महिलाओं और पुरुषों को प्लास्टिक के डिब्बे में पानी लेकर शौच जाना पड़ता है इस सन्दर्भ में जानकारी लेने के लिए पकड़ी भरत खंड ग्राम प्रधान को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा।