महरजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगाव में मंगलवार को सुबह प्रेमिका पर प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवती के गर्दन और हाथ चाकू से कट गया। युवती के चीखने चिल्लाने पर इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी अली हसन निवासी पकड़ियार के विशुनपुर के हेमई टोला को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर अवस्था में घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी युवक को भीड़ के द्वारा बंधक बनाया गया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया की मंगलवार सुबह घुघली क्षेत्र के बारीगाँव में एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है हिरासत में लेकर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, रामायण गुप्ता की रिपोर्ट