सृजन आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में निशुल्क शिविर का आयोजन में कुल 150 लोगो के जांच में 52 मोतियाबिंद के मरीज मिले। संभी मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन

Related posts
Read also
मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं दी गयी। शिविर में कुल 52 मोतियाबिंद के मरीज मिले। इन सभी मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन सृजन आई हॉस्पिटल महाराजगंज में निःशुल्क होगा।
सृजन आई हाॅस्पिटल के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि नेत्र शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय जीवन ज्योति अभियान के तहत आयोजित किया गया। शिविर में डॉ अतुल मणि त्रिपाठी, डॉ जितेंद्र कुमार साहनी, डॉ प्रिंस निषाद, डॉ अमित कुमार सिंह ने नेत्र रोगियों की जांच शुरू किया तो दोपहर दो बजे तक कुल 150 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
नेत्र शिविर के सफल आयोजन में अमरावती कुमारी, सुनीता गुप्ता, अमृता गुप्ता, प्रियंका साहनी, सुधा यादव, आयुषी मल्ल, छोटी साहनी, कोमल सिंह, नेहा प्रजापति इत्यादि लोगों का विशेष योगदान रहा इनके सहयोग से नेत्र शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।