पुर्व विधायक के दबाव और लेखपाल अभिनाश पटेल के सह पर हो रहा ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा
महराजगंज जनपद के पुरंदर पुर थाने के ग्राम पंचायत ताल्ही का है मामला खुनी संघर्ष की बनी हुई है सम्भावना अवैध कब्जा करने वाले पर दर्जनों अपराधिक मुकदमा स्थानीय थाने में पहले से है
दर्ज बताते चलें कि जनपद महराजगंज के फरेंदा तहसील के पुरंदर पुर थाने के ग्राम सभा ताल्ही में गाटा संख्या 190 मिलजुमला ग्राम सभा के नाम दर्ज है जिसपर 2007 में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा कुछ अपने चहेते परिवार के नाम पट्टा आवंटन कर दिया गया था लेकिन ग्राम सभा के लोगों द्वारा 2010 में इसका विरोध किया गया और मामला जिलाधिकारी महराजगंज के न्यायालय पहुंची जहां सुनवाई के बाद दिनांक 01-04-2010 को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया
उसके बाद आवंटियों द्वारा निगरानी माननीय न्यायालय कमिश्नर में दाखिल किया जहां दिनांक 09-10-2013 को निगरानी निरस्त कर दिया गया पुनः आवंटियों में से साधू और मोहम्मद मोमीन द्वारा हाईकोर्ट में दो रिट रिट संख्या 70569/2013 और 6435/2013 दाखिल किया जिसमें माननीय न्यायालय ने मामले को रिमांड कर जिलाधिकारी महराजगंज को भेज दिया।
पुनः सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झां द्वारा दिनांक 14-05-2024 को पांच आवंटियों को सही पाते हुए बाकी आवंटियों का पट्टा निरस्त कर दिया है।
लेकिन इस लम्बी लड़ाई और फ़ैसलों के बाद इस मामले में हल्का लेखपाल अविनाश कुमार और स्थानीय पुर्व विधायक के सह पर और पुरंदर पुर थाने के निष्क्रिय रवैया के कारण उक्त भूमि पर रामा पुत्र संतू कैलाश पुत्र भगवान दास राजाराम व विरेन्द्र पुत्र विक्रम अबू हरैरा पुत्र मोहम्मद तक्की बहादुर पुत्र कन्हयी तथा पुर्व प्रधान पुनः कब्जा करने के फिराक में है।
ग्रामीणो ने बताया कि उपरोक्त लोगों को जो भी व्यक्ति कब्जा करने से रोकता है उसे उनकी घरों की महिलाओं द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाता है। ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज की एक जांच आख्या भी उपलब्ध कराई। आई0 जी0 आर0 एस0 संख्या 20018723010780 दिनांक 06-11-2023 में राहुल यादव पुत्र बहादुर यादव, बहादुर यादव पुत्र कन्हयी, उर्मिला पत्नी बहादुर, मसीउर्रहमान पुत्र निक्की अपराधिक किस्म के लोग हैं इनके उपर 11 मुकदमा विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं,18 नवम्बर 2023 की इस जांच में थानाध्यक्ष पुरंदर पुर को निर्देशित किया गया है कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
लेकिन सत्ता दल के पुर्व विधायक के संरक्षण के कारण ऐसे अपराधिक लोग बैखौफ ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने का बार बार प्रयास कर रहे हैं और और स्थानीय पूर्व विधायक के दबाव में पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।


