होली पर मित्र से मिलने जा रहे दो नव युवकों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई, जिससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मित्र से मिलने जा रहे थे दोनों युवक
मिली जानकारी के अनुसार, मऊपाकड़ निवासी विवेक जायसवाल पुत्र विनोद जायसवालऔर टिंकू मद्धेशिया पुत्र अमरनाथ मद्धेशिया होली पर अपने मित्र से मिलने पिपरदेउरा जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति हादसे का कारण बनी।
मातम में बदली होली की खुशियां
होली के जश्न में डूबा परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में है। और इनके परिवार में माताओं रो रो कर बदहवास हो जा रही है नगर में शोक का माहौल है, इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया