जनपद महाराजगंज में इलाज के अभाव में अनाथ बच्ची खुशी की मौत के मामले में जिला अधिकारी महराजगंज ने सख्त कर्रवाई की है। डीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए बाल संरक्षण अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है नौतनवा क्षेत्र के बगहा ग्राम समीप रेलवे अंडर पास के करीब एक सप्ताह से बीमार तीन वर्षीय खुशी की मौत हो गई थी। वही खुशी की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में जिलाधिकारी महराजगंज ने संविदा पर तैनात बाल संरक्षण अधिकारी मो. जकी अहमद की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में जिला प्रोबेशन अधिकारी से बातचीत के दौरान बताया की चार्ज देने को लेकर जिलाधिकारी के साथ विचार विमर्श चल रही है। जल्द ही चार्ज किसी दूसरे को दिया जायेगा। अजय पटेल की रिपोर्ट