महाराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर के समीप कोदइला में गोरखपुर महाराजगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग 7:00 बजे गोरखपुर की तरफ से आ रही एक मारुति कार ने सड़क पार कर रहे एक बंदर को ठोकर मार दी। कार की गति तेज होने के कारण बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था बंदर पड़ा रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर लगभग 10:00 बजे वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बंदर को इलाज के लिए वन विभाग की टीम पशु चिकित्सालय शिकारपुर ले जा रही थी कि रास्ते में ही बंदर ने दम तोड़ दिया। समाजसेवी समाचार पत्र विक्रेता सोनू वर्मा की देखरेख में स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ शिकारपुर नारायणी नहर पर मृत बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर हृदेश गौड़, रामनवमी, कैलाश गौड, जितेंद्र गौड़,बंटी पटेल, चंदन पटेल आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिए शिवरतन साहनी की रिपोर्ट