जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 18 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है।
उप निरीक्षक अनुराग प्रकाश पांडेय (चौकी प्रभारी चिउटहां, थाना सिंदुरिया)
उप निरीक्षक संजय कुमार (परसा मलिक)
को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।
🔹 प्रमुख स्थानांतरण
उप निरीक्षक अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से थाना श्याम देऊंरवा भेजा गया।
उप निरीक्षक अजय कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी सेवतरी से हटाकर प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया।
उप निरीक्षक मनीष पटेल को चौकी प्रभारी बागापार से जनसुनवाई सेल भेजा गया।
उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार को प्रभारी सम्मन सेल से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
🔹 चौकी प्रभार में बदलाव
अरुण कुमार सिंह – चौकी प्रभारी पकड़ी से चौकी प्रभारी सेवतरी
रमेश वरुण – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पकड़ी
सारिका सिंह – थाना श्याम देऊंरवा से चौकी प्रभारी चिउटहां
जटाशंकर – चौकी प्रभारी भगवानपुर से चौकी प्रभारी बागापार
अजय कुमार – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भगवानपुर, थाना सोनौली
गौरव यादव – जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी सोनौली
🔹 अन्य तबादले
उप निरीक्षक दिलीप कुमार – थाना परसा मलिक से थाना सोहगी बरवा
कांस्टेबल पंकज यादव – बृजमनगंज से श्याम देऊंरवा
कांस्टेबल ओमप्रकाश – श्याम देऊंरवा से बृजमनगंज
आरक्षी सौरभ कुमार – न्यायालय सुरक्षा से अभियोजन शाखा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।