तैनाती के वक्त से ही ग्रामीणों ने नहीं देखा महिला सफाईकर्मी को कैसे जारी हो जाता है पैरोल इस भ्रष्टाचार में कही एडीओ पंचायत तो नहीं लिप्त ? मुख्य मंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत
सिसवा ब्लॉक, रानीपुर ग्राम सभा
ग्राम सभा रानीपुर में तैनात महिला सफाईकर्मी पर लंबे समय से ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जबसे यह महिला सफाईकर्मी नियुक्त हुई हैं, तबसे आज तक किसी ने भी उन्हें ग्राम सभा क्षेत्र में इस महिला सफाई कर्मी को सफाई करते हुए नहीं देखा गया है। ग्रामीणों का बयान जिसका साक्ष्य के रूप मे संरक्षित है
जानकारी के अनुसार, इस सफाईकर्मी के पति जो वर्तमान समय मिठौरा ब्लॉक के सचिव है जो पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों में चर्चित रहे है तथा कई महीनों जेल की हवा भी खानी पड़ी थी यह महिला सफाई कर्मी उसी ग्राम सचिव की पत्नी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सचिव के प्रभाव के और विभाग में पकड़ के चलते इनकी ड्यूटी पर अनुपस्थिति के बावजूद इनका वेतन नियमित रूप से जारी हो जाता है।
ग्राम प्रधान से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “ग्राम सभा में किसी तरह से सफाई कार्य हो जाती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि है भी बिना काम किए ही पैरोल पर कैसे हस्ताक्षर हो जाता है वेतन भुगतान ग्राम प्रधान और सहायक पंचायत अधिकारी बलराम मौर्य के दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से पेरोल जारी किया जाता है।” लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है, और ग्राम पंचायत भवन और नालियों का हाल देखकर साफ पता चलता है कि कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। ग्राम जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।ब। 

इस संबंध में जब ऐडियो पंचायत सिसवा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
—rngupta ki Ripot





